फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Fixing compensation without giving landowners an opportunity for a hearing is illegal.

High Court : भूस्वामियों को सुनवाई का मौका दिए बिना मुआवजा तय करना अवैध

Wed, 29 Jul 2026 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भूस्वामियों को सुनवाई का मौका दिए बिना मुआवजा तय करना अवैध है। इस टिप्पणी संग कोर्ट ने देवरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी (सलेमपुर बाईपास) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा निर्धारण के अवार्डों को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
High Court: Fixing compensation without giving landowners an opportunity for a hearing is illegal.
अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि भूस्वामियों को सुनवाई का मौका दिए बिना मुआवजा तय करना अवैध है। इस टिप्पणी संग कोर्ट ने देवरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी (सलेमपुर बाईपास) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा निर्धारण के अवार्डों को रद्द कर दिया है। साथ ही नए सिरे से विचार के लिए सक्षम प्राधिकारी के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने मनोज कुमार बरनवाल व अन्य सहित नौ याचिकाओं पर दिया है। याचियों का कहना था कि उनकी भूमि के अधिग्रहण के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 की धारा 3जी(3) के तहत मुआवजा निर्धारण से पूर्व दावे आमंत्रित करने की अनिवार्य सार्वजनिक सूचना दो स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं की गई। इससे उन्हें अपना दावा प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन


दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राज्य सरकार ने दलील दी कि 28 दिसंबर 2023 को दो समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित हुई थी, लेकिन उसमें लिपिकीय त्रुटि के कारण धारा 3जी(3) का उल्लेख नहीं हो सका। कोर्ट ने कहा कि यदि प्रकाशन में त्रुटि थी तो उसका शुद्धिपत्र जारी किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने 15 फरवरी 2024 सहित विभिन्न तिथियों के मुआवजा अवार्ड निरस्त करते हुए सक्षम प्राधिकारी, उपजिलाधिकारी सलेमपुर बाईपास, देवरिया को निर्देश दिया कि धारा 3जी(3) के अनुरूप नई सार्वजनिक सूचना जारी कर प्रभावित भूस्वामियों को दावे प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाए। साथ ही कहा कि परियोजना की प्रगति या अधिकांश भूस्वामियों की ओर से मुआवजा स्वीकार कर लेने से वैधानिक प्रक्रिया के उल्लंघन को वैध नहीं ठहराया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed