फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Directs Syndicate Bank to file reply on denial of appointment in deceased dependent quota

हाईकोर्ट : मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति से इनकार पर सिंडीकेट बैंक को जवाब दाखिल करने का निर्देश

Wed, 11 May 2022 06:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 May 2022 06:16 AM IST
सार

मामले में याची के पिता बैंक में लिपिक पद पर कार्यरत थे। 38 वर्ष की सेवा के बाद उनकी मौत हो गई। याची के परिवार में मां के अलावा बहन व चार भाई हैं। भाई नौकरी करने के कारण अलग रहते हैं। याची अपनी मां व पिता का आश्रित है।

विज्ञापन
High Court: Directs Syndicate Bank to file reply on denial of appointment in deceased dependent quota
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति से इनकार करने के खिलाफ  दाखिल याचिका पर अमरोहा जेपी नगर सिंडीकेट बैंक को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जवाब चार हफ्ते में दाखिल करें। याचिका की सुनवाई 14 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने टिंकू सिंह की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



मामले में याची के पिता बैंक में लिपिक पद पर कार्यरत थे। 38 वर्ष की सेवा के बाद उनकी मौत हो गई। याची के परिवार में मां के अलावा बहन व चार भाई हैं। भाई नौकरी करने के कारण अलग रहते हैं। याची अपनी मां व पिता का आश्रित है। उसकी आर्थिक स्थिति खराब है। उसने आश्रित कोटे में नियुक्ति की अर्जी दी। सुनवाई न होने पर दाखिल याचिका पर कोर्ट ने प्रत्यावेदन तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



पालन नहीं करने पर सहायक प्रबंधक के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की तो बैंक की तीन सदस्यीय समिति ने विचार कर अर्जी निरस्त कर दी। कहा कि याची का परिवार शर्तों को पूरा नहीं करता। याची के परिवार की मासिक आय 55783 रुपये है, जो मानक से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed