फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court: Demand for financial package for lawyers

वकीलों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग में याचिका दाखिल

Tue, 16 Jun 2020 08:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
high court: Demand for financial package for lawyers
Allahabad High Court

कोरोना संक्रमण में अदालतें बंद होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे वकीलों के लिए आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव और डीपी सिंह का कहना है कि पिछले तीन माह से अदालतें बंद हैं।

विज्ञापन


मुकदमों की सुनवाई सीमित संख्या में हो रही है इसकी वजह से वकील आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार ने समाज के तमाम वर्गों केलिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है मगर वकीलों को अब तक कोईआर्थिक सहायता नहीं मिली है। याचिका में कहा गया है कि मात्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चार हजार वकीलों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन


इसके बाद किसी ने भी मदद नहीं दी है। हाईकोर्ट ने स्वत: योजित जनहित याचिका में बार कौंसिल और न्यासी समिति को आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया था मगर उन्होंने ने भी अब तक कोई मदद नहीं दी है। जबकि कोर्ट फीस और अधिवक्ता कल्याण टिकट के रूप में सरकार को वकीलों से करोड़ों की आमदनी होती है। याचिका में प्रमुख सचिव न्याय, महाधिवक्ता और बार कौंसिल को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed