Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Court seeks response from SP for making public photo of chain snatcher

High Court : चेन स्नेचर के तौर पर फोटो सार्वजनिक करने पर कोर्ट ने एसपी से मांगा जवाब

Fri, 03 Apr 2026 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Apr 2026 07:00 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चेन स्नेचर के तौर पर मिर्जापुर निवासी याची का फोटो सार्वजनिक करने पर नाराजगी जताते हुए वहां के पुलिस अधीक्षक और कछवां के एसएचओ से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है।

विज्ञापन
High Court: Court seeks response from SP for making public photo of chain snatcher
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चेन स्नेचर के तौर पर मिर्जापुर निवासी याची का फोटो सार्वजनिक करने पर नाराजगी जताते हुए वहां के पुलिस अधीक्षक और कछवां के एसएचओ से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने भोनू सिंह की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि जब वह नाबालिग था, तब उसपर एक मुकदमा दर्ज था। उस पर चेन स्नेचिंग की कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। इसके बाद भी याची का फोटो चेन स्नेचर के रूप में पुलिस की ओर से सार्वजनिक कर दिया गया। इससे उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर किन एफआईआर के आधार पर याचिकाकर्ता की तस्वीर को चेन स्नेचर के रूप में सार्वजनिक किया गया है। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) को निर्देश दिया है कि इस आदेश को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के माध्यम से संबंधित पुलिस अधिकारियों तक 72 घंटों के भीतर पहुंचाया जाए। मामले की अगली सुनवाई आठ अप्रैल 2026 को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed