{"_id":"5e34810e8ebc3e4b2b120bc2","slug":"high-court-bar-election-voter-list-published-allahabad-news-ald267221916","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशित
विज्ञापन
High court bar election voter list published
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। सामान्य सदस्यों और आजीवन सदस्यों तथा महिलाओं को मिलाकर कुल 10670 सदस्य मतदान के अर्ह पाए गए हैं।
बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह ने बताया कि जिन सदस्यों ने दिसंबर 2019 तक का अपना सदस्यता शुल्क 23 जनवरी 2020 (आम सभा के दिन) तक जमा कर दिया है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऐसे नए सदस्य जिनका नामांकन 23 जनवरी 2017 तक हो चुका था भी इस बार मतदान के लिए अर्ह होंगे। उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। दो फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नामांकन से पूर्व प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश
महासचिव जे बी सिंह ने कार्यकारिणी चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने पूर्व सभी प्रत्याशियों को परिसर सेे अपने पोस्टर , बैनर आदि तत्काल हटा लेने का निर्देश दिया है। पांच फरवरी से अध्यक्ष महासचिव सहित 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता वी सी मिश्र ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया है। कहा है कि चुनाव नियमों व कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिवक्ताओं का चुनाव में नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। कोर्ट ने सभी चुनाव प्रत्याशियों को न्यायालय परिसर से पोस्टर बैनर हटा लेने को कहा है। इसके बावजूद परिसर में दीवारें पोस्टर बैनर से ढंकती जा रही हैं।
कुल मतदाता 10670
सीनियर एडवोकेट- 90
महिला एडवोकेट- 506
आजीवन सदस्य- 3599
रेजीडेंट सदस्य- 6475