फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association: Fast unto death against increase in enrollment fee broken

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : नामांकन शुल्क की वृद्धि के खिलाफ शुरू आमरण अनशन टूटा, एल्डर कमेटी की बैठक बेनतीजा

Fri, 08 Mar 2024 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

एक ओर मतदाता सूची को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार याचिका के रूप में दूसरी कोर्ट में नामांकन से पहले सुनवाई करवाए जाने की कोशिश तेज हुई है तो दूसरी ओर वकीलों का शुरू हुआ आमरण अनशन चुनाव समिति के आश्वासन पर खत्म हुआ,

विज्ञापन
High Court Bar Association: Fast unto death against increase in enrollment fee broken
नाराज अधिवक्ताओं से बातचीत करते एल्डर कमेटी के चेयरमैन सीनियर एडवोकेट टीपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो जाएगी, लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी और नामांकन शुल्क में हुई दोगुनी वृद्धि को लेकर वकीलों में आक्रोश थामने के नाम नही ले रहा। एक ओर मतदाता सूची को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार याचिका के रूप में दूसरी कोर्ट में नामांकन से पहले सुनवाई करवाए जाने की कोशिश तेज हुई है तो दूसरी ओर वकीलों का शुरू हुआ आमरण अनशन चुनाव समिति के आश्वासन पर खत्म हुआ, लेकिन शुक्रवार को एल्डर कमेटी, चुनाव समिति और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई संयुक्त बैठक बेनतीजा निकली।

विज्ञापन






विज्ञापन






नाराज वकीलों ने एल्डर कमेटी का घेराव किया। हालांकि, वकीलों के आक्रोश को देखते हुए एल्डर कमेटी की ओर से मौखिक आश्वासन दिया है कि चुनाव में हुए खर्च के बाद बचे रूपयों को अध्यक्ष और सचिव के पद को छोड़ कर बाकी पदों के प्रत्याशियों को वापस कर दिया जायेगा। लेकिन इस बारे में कोई लिखित आश्वासन न मिलने की दशा में वकीलों में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस मौके पर रामानुज तिवारी, उदय शंकर तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, रंजना सिंह यादव, रचना सिंह, राजेश त्रिपाठी, सर्वेश्वरी प्रसाद, सच्चिदानंद यादव, रामललित चौधरी, अजय सिंह कुशवाहा, राय साहब यादव, अरुण कुमार गुप्ता, प्रभा शंकर मिश्र, डॉ सुमन कुमार यादव, गौरी शंकर यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed