फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association elections: Uproar over counting of illegal and empty ballot papers, counting of votes for the post of Vice President postponed

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : अवैध व खाली मतपत्रों की गिनती को लेकर हंगामा, टला उपाध्यक्ष पद के मतों की गणना

Thu, 09 Dec 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 09:42 PM IST
सार

उपाध्यक्ष के पांच पदों पर मतों की गिनती लाइब्रेरी हाल में और दिनों की तरह सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद कुछ प्रत्याशियों ने अवैध एवं खाली मतों की गिनती को लेकर आपत्ति उठाई। इन प्रत्याशियों ने मतपत्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
High Court Bar Association elections: Uproar over counting of illegal and empty ballot papers, counting of votes for the post of Vice President postponed
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई कार्यकारिणी के लिए उपाध्यक्ष पदों की मतगणना बृहस्पतिवार को विवाद की वजह से रोक दी गई। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अवैध और खाली मतपत्रों की गिनती को लेकर आपत्ति उठाई थी। इस दौरान एल्डर्स कमेटी और एक-दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, एल्डर्स कमेटी ने प्रत्याशियों की आपत्तियों को देखते हुए सारे मतपत्रों की गिनती कराई। सारे मतपत्र सही पाए गए तो फिर से मतों की गिनती शुरू करने का निर्णय लिया है। उधर, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला और कोषाध्यक्ष के पदों पर मतपत्रों की गिनती जारी रही। शुक्रवार को इन तीन पदों पर परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष के पांच पदों पर मतों की गिनती लाइब्रेरी हाल में और दिनों की तरह सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद कुछ प्रत्याशियों ने अवैध एवं खाली मतों की गिनती को लेकर आपत्ति उठाई। इन प्रत्याशियों ने मतपत्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। इसी को लेकर एल्डर्स कमेटी केसदस्यों और प्रत्याशियों व उनकेसमर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई। प्रत्याशी व समर्थक फिर से मतपत्रों की गिनती कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


माहौल गड़बड़ होते देख एल्डर्स कमेटी ने मतों की गिनती रोक दी और मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि मतों की गिनती के बाद सारे प्रत्याशी संतुष्ट हो गए। अब शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी। उधर, केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में चल रही संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला और कोषाध्यक्ष पद के लिए 5600 मतों की गिनती पूरी हो गई। इन तीनों पदों पर शुक्रवार को परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed