फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association elections: Radhakant leads by 425 votes for the post of President, SD Singh leads on the post of General Secretary

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए राधाकांत ने 425 मतों की बढ़त बनाई, महासचिव पद पर एसडी सिंह आगे 

Sun, 05 Dec 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 10:43 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जोकि शाम तकरीबन पांच बजे तक चली। संयुक्त सचिव प्रशासन और लाइब्रेरी पद के लिए संजय सिंह (संजय सोमवंशी) अपने प्रतिद्वंद्वी से 66 मतों से और लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव 185 मतों से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
High Court Bar Association elections: Radhakant leads by 425 votes for the post of President, SD Singh leads on the post of General Secretary
Allahabad High Court

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में रविवार को 45 चक्रों की मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए राधाकांत ओझा ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से 425 मतों की बढ़त बना ली थी। जबकि महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्रा आगे चल रहे थे। रविवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 45 सौ मतों की गिनती पूरी की गई, जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन और लाइब्रेरी पद के लिए कुल 58 सौ वोट गिने जा चुके थे। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जोकि शाम तकरीबन पांच बजे तक चली। संयुक्त सचिव प्रशासन और लाइब्रेरी पद के लिए संजय सिंह (संजय सोमवंशी) अपने प्रतिद्वंद्वी से 66 मतों से और लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव 185 मतों से आगे चल रहे थे। चेयरमैन ने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की उपस्थिति जरूरी है। सोमवार को भी मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी।  

विज्ञापन

रहने वाले प्रत्याशी प्रथम दो स्थानों पर

अध्यक्ष
राधाकांत ओझा  -1850
अशोक कुमार सिंह - 1425
महासचिव
सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह) -1186
विक्रांत पांडेय                          -940
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मनोज कुमार मिश्रा  -1175
अमित कुमार        -1131
संयुक्त सचिव प्रशासन
संजय सिंह -753
सर्वेश कुमार दूबे - 687
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी
यादवेश यादव -925
अजय सिंह    - 740

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed