{"_id":"688ef3b64ef75d23f50fa2b6","slug":"high-court-bar-association-election-counting-of-votes-will-not-take-place-on-sunday-due-to-heavy-rain-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: भारी बारिश के कारण रविवार को नहीं होंगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: भारी बारिश के कारण रविवार को नहीं होंगी मतगणना
Sun, 03 Aug 2025 10:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:59 AM IST
सार
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चल रही मतगणना भारी बारिश के कारण रविवार को नहीं होगी। यह जानकारी देते मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा ने दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू हो गया है। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चल रही मतगणना भारी बारिश के कारण रविवार को नहीं होगी। यह जानकारी देते मुख्य चुनाव अधिकारी राधाकांत ओझा ने दी है। गौरतलब है कि शनिवार शाम तक उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए चल रही मतगणना में 5100 व गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों के लिए 1300 मतों की गणना पूरी चुकी है।
विज्ञापन
आगे की मतगणना रविवार को होनी थी। लेकिन सुबह से ही हो रही भारी बारिश के कारण आज होने वाली मतगणना स्थगित कर दी गई है। अब तक हुई मतगणना ने उपाध्यक्ष के 44 दावेदारों में विवेक मिश्रा, अमित कुमार सिंह सोनू, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्रा व दिनेश वरुण आगे चल रहे है। जबकि छठे स्थान पर अन्नपूर्णा सिंह चंदेल और कमलेश रतन यादव के बीच मुकाबला जारी है। विवेक को 923, अमित को 916, राजकुमार त्रिपाठी 834, हनुमान प्रसाद 787 व दिनेश वरुण को अब तक 748 वोट मिले है। जबकि 664 वोट पा कर अन्नपूर्णा सिंह चंदेल और कमलेश रतन यादव लड़ाई ने बने हुए है।
विज्ञापन
इसी तरह गवर्निंग काउंसिल के 80 उम्मीदवारों में कनक कुमार त्रिपाठी, अंजली सिंह तोमर, बलदेव शुक्ला, दिव्यांशु तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, अखंड प्रताप त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, अमित सिंह सेंगर, गिरीश चन्द्र शुक्ला, शैलेश कुमार मिश्रा, शिवानु मिश्रा, कृष्ण मोहन पांडेय व आरती गुप्ता आगे है।
विज्ञापन