Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Bail denied to Amit Rana, accused of mass cheating in constable recruitment exam

हाईकोर्ट : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामूहिक नकल के आरोपी अमित राणा की जमानत खारिज

Fri, 06 Nov 2026 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामूहिक नकल कराने के आरोपी अमित राणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया उसे नकल के एक बड़े नेटवर्क का सरगना माना।

विज्ञापन
High Court: Bail denied to Amit Rana, accused of mass cheating in constable recruitment exam
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामूहिक नकल कराने के आरोपी अमित राणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया उसे नकल के एक बड़े नेटवर्क का सरगना माना। कहा कि उसकी कार्यप्रणाली से योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद होता है। साथ ही पूरी परीक्षा निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ ने थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर में दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 मई को अमित राणा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पांच लैपटॉप, एक राउटर, 11 मोबाइल फोन, दो प्रवेश पत्र, चार पहचान पत्र और 50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की। याची अधिवक्ता ने दलील दी कि आवेदक निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन


बरामद रुपये कर्ज लिए हुए हैं। इसके लिए याची ने रसीद भी पेश की। वहीं, अभियोजन ने मोबाइल चैट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कई परीक्षाओं में प्रॉक्सी सर्वर के जरिये नकल कराने का आरोप लगाया। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि पेश की गई रसीदें विश्वसनीय नहीं लगतीं और 50 लाख रुपये की बरामदगी मामले में संलिप्तता को दर्शाती है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को कानूनी बाधा नहीं होने पर मुकदमे के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed