{"_id":"61e06795eff7cb3be91c859a","slug":"high-court-approved-the-bail-application-of-the-accused-in-the-case-of-death-due-to-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : जहरीली शराब से मौत के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : जहरीली शराब से मौत के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर
Thu, 13 Jan 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:25 PM IST
सार
याची के खिलाफ सहारनपुर जिले के देवबंद थाने में आईपीसी की धारा 304, 328, 272, 120बी और आबकारी अधिनियम की धारा 60(ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई । याची की शराब बनाने वाले केमिकल की कंपनी है।
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सहारनपुर जिले के देवबंद थाने के अंतर्गत जहरीली शराब से हुई 144 लोगों की मौत के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि, हाईकोर्ट ने इसके लिए कुछ शर्तें लगाई हैं। कोर्ट ने दो जमानतदार केसाथ उसे निजी मुचलके पर छोड़े जाने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने विपिन कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
याची के खिलाफ सहारनपुर जिले के देवबंद थाने में आईपीसी की धारा 304, 328, 272, 120बी और आबकारी अधिनियम की धारा 60(ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई । याची की शराब बनाने वाले केमिकल की कंपनी है। आरोप है कि जिस जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई, उसमें याची की कंपनी का ही केमिकल मिलाया गया था।
विज्ञापन
याची केअधिवक्ता ने तर्क दिया कि याची 14 फरवरी 2019 से जेल में बंद है और यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह कभी भी जमानत की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगा। सरकारी अधिवक्ता निशांत सिंह ने जमानत अर्जी का विरोध किया। लेकिन, कोर्ट ने याची केअधिवक्ता के तर्कों को स्वीकार करते हुए बिना गुणदोष का विचार किए हुए याची की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली और आरोपी को जमानत पर छोड़ने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन