फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court: Appeal, interim application cannot be pending demolition action

High court: अपील, अंतरिम अर्जी लंबित रहते नहीं हो सकती ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Mon, 21 Dec 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
High court: Appeal, interim application cannot be pending demolition action
इलाहाबाद हाईकोर्ट
 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध अपील या अंतरिम अर्जी लंबित है तो उस पर निर्णय हुए बिना ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जा सकती है। इस विषय पर हाईकोर्ट ने सामान्य समादेश जारी किया हुआ है। बार-बार आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


मेरठ के प्रदीप ढाका और भगवाना चौधरी ने शीतकालीन अवकाश के लिए गठित विशेष पीठ के समक्ष याचिका दाखिल कर मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा की जारी ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की मांग की थी। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की विशेष पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अब इस मुद्दे पर अलग से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता का कहना था कि ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली गई है, किंतु अंतरिम अर्जी पर कोई आदेश नहीं हुआ है। वह विचाराधीन है।


प्राधिकरण इसका फायदा उठाकर ध्वस्तीकरण करना चाहता है। उसे ऐसा करने से रोका जाए। कोर्ट ने कहा कि जब सामान्य समादेश जारी किया गया है तो अलग से आदेश देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed