{"_id":"5d8e699e8ebc3e017768b3d6","slug":"hevy-rain-allahabad-news-ald2560941177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड 148 मिमी. बारिश, सोमवार तक झमाझम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड 148 मिमी. बारिश, सोमवार तक झमाझम के आसार
विज्ञापन
Hevy Rain
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी बढ़ने से पारा धड़ाम, गुनगुनी ठंड वाला बना मौसम
बंगाल की खाड़ी से आने वाली निम्न दाब वाली हवाओं का कमाल
प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी से आईं निम्न दाब वाली उत्तर पूर्वी हवाओं ने शुक्रवार को झमाझम बारिश कराई। कई दिन से बरस रहे बादलों ने 36 घंटे में 148.4 मिलीमीटर बारिश कराई। वातावरण में नमी उच्चतम स्तर पर रहने से पारा धड़ाम हो गया। रात में गुनगुनी ठंड का एहसास बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार तक बारिश के आसार बने हैं।
मौसम की उठापटक पिछले 48 घंटे से बनी है। बुधवार की रात से शुरू बारिश शुक्रवार को चरम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह तक 68 मिमी. तथा शुक्रवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक 80.4 मिमी. बारिश हुई। इस तरह इस सीजन में 12 घंटे में बारिश का रिकार्ड बना।
बीते सात दिन में अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस कम हुआ। 24 घंटे में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री धड़ाम हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी गोता लगाते हुए 22.8 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया। मौसमी उठापटक के कारण दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर है। आर्द्रता (नमी) उच्चतम स्तर 100/98 प्रतिशत मापी गई। यह स्थितियां तेज बारिश का संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन
डेहरी पर खड़ी है शीत ऋतु
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उच्च दाब वाली मानसूनी हवाएं यहां निम्न दाब पाकर बारिश का कारण बनी हैं। तभी क्वार में सावन जैसी झड़ी लगी है। वातावरण में आर्द्रता का स्तर और उत्तर पूर्वी हवाएं अभी सोमवार तक सक्रिय रहेंगी। ऐसे में बारिश के आसार हैं। इस बारिश के साथ बदला मौसम ऐसा आभास करा रहा है जैसे शीत ऋ तु डेहरी पर खड़ी है।
हथिया नक्षत्र करा रहा बारिश
ज्योतिषाचार्य राकेश शुक्ला के मुताबिक हथिया नक्षत्र बारिश का कारक बना है। इसके प्रभाव से बादल ऐसे बरसते हैं, जैसे हाथी सूंड़ नीचे कर पानी उड़ेल रहा है। साफ है कि स्थितियां बारिश के अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र बदलते मौसम का द्योतक है।