{"_id":"6a0782a361000c77550ab94c","slug":"helping-the-victims-is-the-governments-priority-swatantra-dev-singh-allahabad-news-c-417-1-man1001-6266-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की मदद सरकार की प्राथमिकता : स्वतंत्र देव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की मदद सरकार की प्राथमिकता : स्वतंत्र देव सिंह
Sat, 16 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 16 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के जोगिया शेखपुर गांव में मृतक मां बेटे के परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान करते मंत
- फोटो : Archive
तेज आंधी से घर के पास स्थित पेड़ की डाल गिरने से नाहरपुर गांव निवासी दुर्गा भारतीया (67) की मौत हो गई थी। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री व प्रयागराज जनपद के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा दैवीय आपदा राहत कोष से अवमुक्त की गई 4 लाख की सहायता राशि की भी पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा पीड़ितों की तत्काल मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा, उप जिलाधिकारी हंडिया रावेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेशकुमार, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह आदि मौजूद रहे। नवाबगंज के खिदिरपुर(मकरी खोह) में पेड़ के नीचे दबने से मृत इंदू पटेल के घर जल शक्ति मंत्री पहुंचे। उन्होंने आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र दिया। वहीं, सोरांव में मृतक सत्यम के परिजनों से मुलाकात कर स्वतंत्र देव सिंह ने परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपा।
पीड़ित परिवार से मिले मंत्री, दिया आर्थिक सहायता
फूलपुर। सराय सुल्तान उर्फ अलीपुर में बुधवार को आए आंधी में मां-बेटे की मौत के बाद शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मंत्री ने मृतका सविता प्रजापति के पति संदीप प्रजापति को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का डेमो चेक सौंपा।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मासूम अनुपम के नाम से भी चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने बेटियों संजना, रंजना और राधा से बातचीत कर उनकी शिक्षा की स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, डीएम मनीष कुमार, एसडीएम फूलपुर अविनाश सिंह यादव, एसीपी विवेक यादव, खंड विकास अधिकारी हनुमंत प्रसाद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल रहे।
अपना दल कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने मलाक बलऊ ग्राम पंचायत की बस्तियों ने विकास कार्य कराने की मांग की।
जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शिव लाल का पूरा, मलकिया और ककरहिया आदि गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर एक भी सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना नहीं की गई है जिससे बस्ती में अंधेरा रहता है। मौके पर राहुल पटेल, इंजी आशीष पटेल और मान सिंह सरोज आदि रहे।
आंधी के बाद पीड़ित परिवारों तक पहुंचे अफसर
क्षेत्र में आई आंधी में दो किशोरों की मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अफसर पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कवायद शुरू की। चिलबिला गांव में बीडीओ अनीश अहमद ने मृतक अंश कुमार पासवान (13) पुत्र श्याम बाबू के परिजनों से मुलाकात कर राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने और पीएम आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
वहीं, भौसरा नरोत्तम गांव में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने आदित्य उर्फ ननकऊ (12) पुत्र लक्ष्मी नारायण बिंद के परिजनों का हाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम न कराए जाने और अंतिम संस्कार कर देने के कारण दैवी आपदा राहत मिलने में दिक्कत हो सकती है।

फूलपुर के जोगिया शेखपुर गांव में मृतक मां बेटे के परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान करते मंत- फोटो : Archive