फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy vehicles will have to give information on WhatsApp before entry, traffic police implemented the system.

Prayagraj : भारी वाहनों को इंट्री से पहले व्हाट्सएप पर देनी होगी सूचना, ट्रैफिक पुलिस ने लागू की व्यवस्था

Thu, 24 Oct 2024 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 03:20 PM IST
सार

लिस ने 10 चक्का से ऊपर के वाहनों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इन वाहनों के चालकों को शहर में इंट्री से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके बाद ही इन वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि नो इंट्री को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन
Heavy vehicles will have to give information on WhatsApp before entry, traffic police implemented the system.
मेला क्षेत्र में खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को देखते हुए यातायात पुलिस ने नो इंट्री को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने 10 चक्का से ऊपर के वाहनों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 7839864883 जारी किया है। इन वाहनों के चालकों को शहर में इंट्री से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके बाद ही इन वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि नो इंट्री को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते अब व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन


अगर किसी भी व्यापारी का वाहन दूसरे शहर या राज्य से प्रयागराज में इंट्री होती है तो उन्हें सबसे पहले यातायात पुलिस को सूचना देनी होगी। जैसे, वाहन नंबर, चालक नाम, शहर क्षेत्र में प्रवेश स्थल, वाहन का प्रकार, गंतव्य स्थल, फर्म का नाम, व्यापारी या ट्रांसपोर्ट का नाम, चालक का मोबाइल नंबर आदि। रात 10:30 तक इन जानकारियों के मिलने के बाद इंट्री प्वाइंट पर वायरलेस के माध्यम से मैसेज सर्कुलेट किया जाएगा। इसके बाद बिना बिल्टी चेकिंग के ही आसानी से वाहनों को इंट्री मिल सकेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से काफी हद तक जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

बिना इंट्री किए यहां से करें आवागमन

कानपुर-लखनऊ से रीवा चित्रकुट-मिर्जापुर जाने वाले या वह वाहन जिन्हें शहर में नो इंट्री के समय लोडिंग या अनलोडिंग नहीं करनी है। उनका फाफामऊ पार्क तिराहा व मंदर मोड़ से इंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहन (10 चक्का से ऊपर के वाहन) कानपुर से कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, अंदावा, शास्त्रीपुल, बांगड़, नया यमुना पुल, लेप्रोसी होकर आवागमन कर सकेंगे।

अलोपीबाग तिराहा से प्रवेश प्रतिबंधित

रीवा-चित्रकूट, मिर्जापुर की तरफ से कानपुर-लखनऊ, प्रतापगढ़-जौनपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के लिए बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, अलोपीबाग तिराहे से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन नया यमुना पुल, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर फ्लाईओवर से शास्त्री पुल, अंदावा चौराहा, सहसों चौराहा होते हुए हाईवे के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed