Prayagraj : भारी वाहनों को इंट्री से पहले व्हाट्सएप पर देनी होगी सूचना, ट्रैफिक पुलिस ने लागू की व्यवस्था
लिस ने 10 चक्का से ऊपर के वाहनों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इन वाहनों के चालकों को शहर में इंट्री से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके बाद ही इन वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि नो इंट्री को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
विस्तार
महाकुंभ को देखते हुए यातायात पुलिस ने नो इंट्री को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने 10 चक्का से ऊपर के वाहनों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 7839864883 जारी किया है। इन वाहनों के चालकों को शहर में इंट्री से पहले पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके बाद ही इन वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि नो इंट्री को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते अब व्यवस्था लागू की गई है।
अगर किसी भी व्यापारी का वाहन दूसरे शहर या राज्य से प्रयागराज में इंट्री होती है तो उन्हें सबसे पहले यातायात पुलिस को सूचना देनी होगी। जैसे, वाहन नंबर, चालक नाम, शहर क्षेत्र में प्रवेश स्थल, वाहन का प्रकार, गंतव्य स्थल, फर्म का नाम, व्यापारी या ट्रांसपोर्ट का नाम, चालक का मोबाइल नंबर आदि। रात 10:30 तक इन जानकारियों के मिलने के बाद इंट्री प्वाइंट पर वायरलेस के माध्यम से मैसेज सर्कुलेट किया जाएगा। इसके बाद बिना बिल्टी चेकिंग के ही आसानी से वाहनों को इंट्री मिल सकेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से काफी हद तक जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
बिना इंट्री किए यहां से करें आवागमन
कानपुर-लखनऊ से रीवा चित्रकुट-मिर्जापुर जाने वाले या वह वाहन जिन्हें शहर में नो इंट्री के समय लोडिंग या अनलोडिंग नहीं करनी है। उनका फाफामऊ पार्क तिराहा व मंदर मोड़ से इंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहन (10 चक्का से ऊपर के वाहन) कानपुर से कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, अंदावा, शास्त्रीपुल, बांगड़, नया यमुना पुल, लेप्रोसी होकर आवागमन कर सकेंगे।
अलोपीबाग तिराहा से प्रवेश प्रतिबंधित
रीवा-चित्रकूट, मिर्जापुर की तरफ से कानपुर-लखनऊ, प्रतापगढ़-जौनपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के लिए बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, अलोपीबाग तिराहे से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन नया यमुना पुल, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर फ्लाईओवर से शास्त्री पुल, अंदावा चौराहा, सहसों चौराहा होते हुए हाईवे के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।