{"_id":"6ac951ae85f9b0cbff0ccf55","slug":"heavy-vehicle-coming-in-the-wrong-lane-rams-into-pickup-truck-one-dead-allahabad-news-c-417-1-sor1001-10149-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गलत लेन में आ रहे भारी वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गलत लेन में आ रहे भारी वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत
Sat, 10 Oct 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज- प्रतापगढ़ मार्ग पर बीती रात एक भदरी गांव के निकट गलत लेन पर आ रहे एक भारी वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के कन्धई थाना अंतर्गत गडौरी कला गांव निवासी जितेंद्र कुमार (28) पुत्र मुन्ना लाल के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई रणजीत कुमार और चालक विश्राम के साथ प्रयागराज मुंडेरा मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे। रात करीब एक बजे सोरांव के भदरी गांव के समीप यह घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रणजीत और चालक विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने रणजीत और विश्राम को छुट्टी दे दी। पुलिस ने जितेंद्र कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही जितेंद्र की पत्नी प्रतिभा बेसुध हो गईं। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मुन्ना लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।