फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy rain in Allahabad

शाम को हुई आधे घंटे की बारिश के बाद रात तक सड़कों पर भरा रहा पानी

Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Allahabad
Heavy rain in Allahabad - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। शनिवार की शाम को करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कें देर रात तक पानी में डूबी रहीं। इसके अलावा कई मोहल्लों में नाले भी बैक फ्लो हो गए तो गलियां तक डूब गईं। अलोपीबाग स्थित एफसीआई गोदाम मेें पानी घुस गया। सिविल लाइंस, जानसेनगंज, मेडिकल चौराहा, जार्जटाउन समेत कई जगह सड़कें लबालब रहीं।
विज्ञापन

कई दिन के इंतजार के बाद शनिवार शाम करीब आधे घंटे बारिश हुई। बारिश के बाद कई मोहल्लों में लोग नालों के बैक फ्लो होने से हलाकान नजर आए। अल्लापुर के बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, मटियारा रोड, बजरंग चौराहा, तुलसी पार्क, विवेकानंद पार्क, रामलीला पार्क, हादीगंज मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। अलोपीबाग में पंजाबी कॉलोनी मोहल्ले में भी नाला जाम हो गया। एफसीआई गोदाम के भीतर भी पानी घुस गया, जिसे पंप चलाकर बाहर निकलना पड़ा। जार्जटाउन और टैगोर टाउन में लिडिल रोड, एलआईसी कॉलोनी के आसपास, सीवाई चिंतामणि रोड में भी नाले का पानी सड़क में भर गया। इसी तरह कालिंदीपुरम्, हिम्मतगंज, लूकरगंज, झलवा, बेनीगंज, चकिया में भी मोहल्ले के भीतर नाले का पानी बैक फ्लो होकर भर गया। झलवा चौराहे के आसपास भी सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उमस से राहत, अगले 48 घंटे के भीतर तेज बारिश की उम्मीद
प्रयागराज। कुछ दिनों से रोजाना हो रही तेज धूप एवं नमी के स्तर बरकरार रहने से वातावरण में उमस बढ़ रही थी। आर्द्रता का अधिकतम स्तर आज भी 88 तक पहुंच गया। शनिवार शाम को पूर्वी हवाओं के दबाव में मौसम ने अचानक पलटी खाई। थोड़ी देर में आसमान में बादलोें ने डेरा जमा लिया और फिर जोरदार बारिश हुई। हालांकि, शहर के बाहरी हिस्सों में बादल रिमझिम ही बरसे। बारिश होने से न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर तेज बारिश की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed