{"_id":"6698ed70af7a7adf4505f2ef","slug":"heavy-fighting-among-drunkards-in-civil-lines-kicking-and-punching-openly-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सिविल लाइंस में शराबियों में जमकर मारपीट, सरेआम चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सिविल लाइंस में शराबियों में जमकर मारपीट, सरेआम चले लात-घूंसे
Thu, 18 Jul 2024 03:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:54 PM IST
सार
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि सुभाष चौराहे से हॉट स्टफ जाने वाली रोड पर रिलायंस ट्रेंड के सामने रात में युवकों के दो गुट मौजूद थे। किसी बात को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया। पहले गालीगलौज हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस में शराबियों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। 20 से ज्यादा युवकों ने सड़क पर एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लात-घूंसे बरसाने के साथ ही डंडे भी चलाए। सड़क पर 10 मिनट तक खुलेआम मारपीट करने के बाद हमलावर धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि सुभाष चौराहे से हॉट स्टफ जाने वाली रोड पर रिलायंस ट्रेंड के सामने रात में युवकों के दो गुट मौजूद थे। किसी बात को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया। पहले गालीगलौज हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद वहां कार में भरकर युवक पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद वह एक- दूसरे पर टूट पड़े। लात-घूंसों के साथ ही डंडे से हमला किया। एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पिटाई भी की। घटना से राहगीरों में अफरातफरी भी मची रही। उधर इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। हालांकि कोई पक्ष मौके पर नहीं मिला। न ही कोई शिकायत थाने पर आई। वीडियो मुझे नहीं मिला है। आसपास लगे कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन