फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heater found in four rooms of Tarachand hostel

ताराचंद हॉस्टल के चार कमरों में मिले हीटर

Tue, 07 May 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Heater found in four rooms of Tarachand hostel

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सोमवार को ताराचंद हॉस्टल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कमरों में आधा दर्जन से अधिक हीटर पाए गए। जांच के दौरान यह साबित हो गया कि प्रतिबंध के बावजूद इन कमरों में हीटर का नियमित प्रयोग किया जा रहा है। मामले में चार छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इविवि प्रशासन ने हॉस्टलों में मेस को अनिवार्य करते हुए प्रत्येक हॉस्टल में छात्रों की समिति बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



ताराचंद हॉस्टल में हीटर पाए जाने के मामले में एमए प्रथम वर्ष के छात्र राम लला पटेल, बीएससी तृतीय वर्ष के अंकित कुमार, आदित्य कुमार और एमएए प्रथम वर्ष के अभिमन्यु यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित छात्र सात मई को शाम चार से पांच बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित कारण दें। साथ ही पूछा कि इस मामले में उन्हें क्यों न निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।
विज्ञापन




उधर, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों को पत्र जारी कर कहा है कि हॉस्टलों में हिंसक वारदातों के पीछे कमरे में भोजन बनाने की प्रक्रिया भी जिम्मेदार है, इसलिए हॉस्टलों के कमरों में भोजन बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा रहा है और छात्रों के लिए मेस अनिवार्य की जा रही है। हॉस्टलों में मेस के लिए छात्रों से कम से कम एक माह का शुल्क एडवांस लिया जाएगा। साथ ही पांच या उससे अधिक छात्रों की समिति बनाकर उनके माध्यम से भोजन का साप्ताहिक मीनू तैयार किया जाएगा। मेस संचालन में बाधा पहुंचाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed