फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat wave continues in Prayagraj and surrounding districts, Meteorological Department issued heat wave alert

Prayagraj Weather: प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

Wed, 14 May 2025 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 May 2025 02:17 PM IST
सार

सूर्य की तपिश ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन के समय सड़कें भट्टी की तरह धधकती हैं। तेज धूप के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Heat wave continues in Prayagraj and surrounding districts, Meteorological Department issued heat wave alert
प्रयागराज में लू का अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूर्य की तपिश ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन के समय सड़कें भट्टी की तरह धधकती हैं। तेज धूप के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को तेज गति से गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, तपिश का प्रकोप हावी रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ होने की वजह से तेज धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दिन के साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम के जानकारों ने बुधवार को तेज गति से गर्म हवाएं चलने के अलावा 15 से 19 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed