फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heart Attack: CPR is no less than Sanjeevani, life can be saved immediately.

Heart Attack : संजीवनी से कम नहीं सीपीआर, तुरंत बचाई जा सकती है जान

Thu, 19 Oct 2023 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 03:42 PM IST
सार

डॉ. विनय ने बताया कि सीपीआर एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी को सांस लेने में दिक्कत हो या सांस नहीं ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान तुरंत बचाई जा सकती है।

विज्ञापन
Heart Attack: CPR is no less than Sanjeevani, life can be saved immediately.
बच्चों को सीपीआर की जानकारी देते डॉ. विनय पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हार्ट अटैक (दिल का दौरा) के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमर उजाला द्वारा बुधवार को न्यू कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के जाने-माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय पांडेय ने बच्चों को सिखाया कि अगर किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए, तो किस तरह से सीपीआर देकर मरीज को चिकित्सीय सुविधा मिलने से पूर्व 60 फीसदी तक बचाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को चेस्ट पुश व माउथ ब्रीथिंग की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


डॉ. विनय ने बताया कि सीपीआर एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी को सांस लेने में दिक्कत हो या सांस नहीं ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान तुरंत बचाई जा सकती है। बिजली का करंट लगने पर, पानी में डूबने पर और दम घुटने पर सीपीआर से तुरंत आराम पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे दिल का दौरा पड़ने पर मरीज की जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर पहले एक घंटे को गोल्डन ऑवर माना जाता है। इसी गोल्डन ऑवर में मरीज की जान बचाई जा सकती है। बताया कि कभी-कभी एंबुलेंस या मेडिकल सुविधा किसी कारण उपलब्ध नहीं होती है तो ऐसे समय में सीपीआर संजीवनी का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पूछे सवाल
1. अविका दीक्षित (कक्षा 11)- हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर है?

जवाब- ब्लड सप्लाई रुकने की वजह से हार्ट अटैक होता है। कार्डियक अरेस्ट में हार्ट की इलेक्ट्रिक एक्टिविटी खत्म हो जाती है।
2. आस्था (कक्षा 11)- मरीज को सीपीआर कब दिया जाता है?

जवाब- सीपीआर तभी देना है, जब मरीज अचेत अवस्था में हो और उसकी सांस और पल्स नहीं मिल रही है या फिर दोनों नहीं मिल रही है।
3. निमेष पांडेय (कक्षा 11)- कार्डियक अरेस्ट का कारण क्या होता है?

जवाब- इसका सबसे बड़ा कारण हार्ट अटैक और ह्रदय की गति धीमी या तेज होना, शरीर में जहर का पहुंचना, करंट लगना, शरीर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम की मात्रा कम या ज्यादा होना सहित कई अन्य कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed