{"_id":"5ca7808fbdec2214776104c0","slug":"hearing-on-12-april-over-congress-announcement-to-give-72-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 72 हजार देने की घोषणा पर सुनवाई 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 72 हजार देने की घोषणा पर सुनवाई 12 को
Fri, 05 Apr 2019 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का घोषणापत्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल 25 प्रतिशत गरीबों को हर वर्ष 72 हजार रुपये देने की घोषणा के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट 12 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इस घोषणा को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के विपरीत मानते हुए मोहित कुमार और अमित पांडेय ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
याची का कहना है कि उसने तीन अप्रैल को चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन भेजा है, उसका अब तक निस्तारण नहीं हुआ है। याची का कहना है कि मतदाता को प्रलोभन देकर चुनाव प्रभावित करना निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत के खिलाफ है। चुनाव आयोग का दायित्व है कि वह ऐसे प्रलोभनों को रोके।
विज्ञापन
आयोग के अधिवक्ता बीएन सिंह का कहना था कि चुनाव से संबंधित शिकायत पर विचार करने का अधिकार चुनाव आयोग को है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने निर्णय में ऐसा ही कहा है। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई उचित पीठ में करने के लिए इसे मुख्य न्यायाधीश को संदर्भित कर दिया है।
विज्ञापन