फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing of girls became sha

छात्राओं ने थानेदार बन की सुनवाई

Sun, 10 Dec 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hearing of girls became sha
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के छह थानों कर्नलगंज, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, मुट्ठीगंज, दारागंज और कोतवाली थानों में शनिवार को अलग ही नजारा था। थानेदार की सीट पर छात्राएं बैठीं थीं। उन्होंने न सिर्फ फरियादियों की बातें सुनीं बल्कि समस्याओं को सुलझाने के लिए निर्देश भी दिए। नारी सशक्तीकरण सप्ताह के अवसर छात्राओं को थानेदार बनने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज में थाने में एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनी प्रगति मिश्रा आर्य कन्या डिग्री कालेज में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में सम्मानित हुई थीं। प्रगति थानेदार की कुर्सी पर बैठीं तो मौजूद एसओ निशिकांत राय बगल में मौजूद थे। प्रगति ने वहां पहुंचने वाले फरियादियों की सुनवाई की। उन्हें सुलझाने के लिए विवेचकों को निर्देश दिए। साथ ही दोनों पक्षों को भी समझाने का प्रयास किया। उन्होंने थाने की व्यवस्था पर एसएसपी को पत्र भी लिखा। इसी तरह सिविल लाइंस में इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बिशप जानसन की छात्रा साक्षी वर्मा बैठीं।
विज्ञापन


उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड की दरोगा अंकिता यादव और इंद्रकांति सिंह के साथ चेकिंग की। उन्होंने तमाम लोगों के हेल्मेट चेक करते हुए उनसे हेल्मेट पहनने की अपील की। उन्होंने लड़के लड़कियों से भी पूछताछ की। कर्नलगंज में शोध छात्रा सविता साहू इंस्पेक्टर की भूमिका में थीं तो बीएससी की छात्रा प्रीती यादव और बीकाम की छात्रा यशस्वी उनके अधीनस्थ दरोगा के रूप में थाने पर मौजूद थीं। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं पर तीनों ही छात्राओं ने महत्वपूर्ण राय दिया। झगड़े के मामलों में दोनों पक्षों को उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया। खुल्दाबाद थाने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की लॉ छात्रा रविश्री राजे को थानेदार बनाकर बिठाया गया था। कोतवाली में एडीसी में पढ़ने वाली अवनि अस्थाना को थानेदार की कुर्सी दी गई थी। दारागंज में प्रतियोगी छात्रा मीनू को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी ने थानेदार बनकर मामलों को सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed