{"_id":"61362814a31030210d7d774f","slug":"hearing-in-open-court-from-september-8-in-central-administrative-tribunal-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट में आठ सितंबर से खुली अदालत में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट में आठ सितंबर से खुली अदालत में सुनवाई
Mon, 06 Sep 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 08:09 PM IST
सार
कैट बार एसोसिएशन की मांग पर विचार करते हुए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने बुधवार आठ सितंबर से खुली अदालत में सुनवाई का फैसला किया है।
विज्ञापन
court \tribunal
विस्तार
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की इलाहाबाद पीठ में बुधवार से खुली अदालत में सुनवाई होगी। एचओडी न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने यह निर्णय हाईकोर्ट में खुली अदालत में सुनवाई को देखते हुए और कैट बार एसोसिएशन की मांग पर लिया है।
उधर कैट बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नायक के अनुसार वकीलों ने सोमवार को वर्चुअल कोर्ट का बहिष्कार करके एचओडी से वार्ता की, जिसके बाद न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने खुली अदालत में सुनवाई का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। जितेंद्र नायक के मुताबिक उसके बाद बैठक में जब तक खुली अदालत में सुनवाई नहीं, तब तक काम नहीं करने का प्रस्ताव भी पास किया।