फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health department will recruit 3620 posts, online application from Friday

यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग में 3620 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आज से, जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 28 May 2021 03:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 03:01 AM IST
सार

  • यूपीपीएससी के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीनेत के कार्यकाल का पहला विज्ञापन
  • जनरल सर्जन, जनरल फिजिशयन, एनेस्थेटिस्ट, पैथोलॉजिस्ट के पद भी शामिल

विज्ञापन
Health department will recruit 3620 posts, online application from Friday
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग (एलोपैथी) में विभिन्न प्रकार के 3620 पदों पर भर्ती के लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को इस भर्ती के लिए संक्षित विज्ञापन जारी कर दिया। शुक्रवार को आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा और इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीनेत के कार्यकाल में कोई नई भर्ती शुरू करने के लिए यह पहला विज्ञापन होगा। 

विज्ञापन

Health department will recruit 3620 posts, online application from Friday
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

यूपीपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की है। यूपीपीएससी तकरीबन 12 प्रकार के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ये पद ग्रेड-2 स्तर के हैं और विशेषज्ञता वाले हैं। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी, ग्रेड-दो (स्तर-दो) के गायनकोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, पीडियाट्रिशिया, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन, ऑफ्थलमोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिशियन, ईएनटी स्पेशियलिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फॉरेंसिक स्पेशियलिस्ट, पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 3620 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Health department will recruit 3620 posts, online application from Friday
सरकारी नौकरी - फोटो : source

कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद नई भर्ती शुरू करने के लिए आयोग का भी यह पहला विज्ञापन होगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 28 मई को आयोग की वेबसाट पर जारी किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के पदों की अलग-अलग संख्या एवं भ्भर्ती संबंधी अन्य जानकारियां शामिल होंगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed