फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   He made ​​more than 44 thousand in Allahabad gas subsidies

इलाहाबाद में 44 हजार से ज्यादा ने छोड़ी गैस सब्सिडी

Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
He made more than 44 thousand in Allahabad gas subsidies
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील का असर इलाहाबाद के लोगों पर ज्यादा पड़ा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) जोन के 12 जिलों में शामिल इलाहाबाद में सर्वाधिक 44 हजार से ज्यादा लोग गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं। इन ग्राहकों की संख्या 44665 हो गई है। इसमें आईओसी के ग्राहकों की संख्या 34240 का आंकड़ा पार कर रहा है। बीते एक माह के दौरान सिर्फ गैस सब्सिडी छोड़ने के मामले में केंद्र सरकार ने इलाहाबाद से तकरीबन 75 लाख रुपये की बचत की। 
विज्ञापन


अभी हाल ही में केेंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दावा किया था कि गैस सब्सिडी छोड़ने एवं गलत तरीके से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर लेने वालोें पर रोक लगाकर 21 हजार करोड़ रुपये की बचत की। इलाहाबाद में एलपीजी कनेक्शन धारकों की कुल संख्या छह लाख के आसपास है। इसमें से अब तक 44665 ने स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ दी है। इसमें आईओसी के 34240, भारत पेट्रोलियम की 6435 एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों की संख्या 3990 रही।
विज्ञापन


वर्तमान समय आईओसी के एक सिलेंडर में 167.34 पैसे की गैस सब्सिडी दी जा रही है। इस हिसाब से इलाहाबाद में बीते एक माह के दौरान गैस सब्सिडी छोड़ने वालों से केंद्र सरकार को तकरीबन 75 लाख रुपये का फायदा हुआ। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र की माने तो हर माह गैस के दाम में बढ़ोतरी और कमी होने की वजह से गैस सब्सिडी की रकम कम या ज्यादा हो सकती है। पिछले एक साल का सब्सिडी औसत 150 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed