फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hawker's son Shubham Kapariya selected in JEE Advance.

पिता ने लगाई फेरी, बेटा बनेगा इंजीनियर

Sun, 16 Jun 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hawker's son Shubham Kapariya selected in JEE Advance.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

हौसला हो तो कुछ भी मुमकिन है और इसे साबित किया जेईई एडवांस में चयनित शुभम कपरिया ने, जिनके पिता फेरी लगाते हैं और घर-घर जाकर बर्तन बेचते हैं। शुभम को जेईई एडवांस में एससी श्रेणी में ऑल इंडिया 346वीं रैंक हासिल हुई है। 

विज्ञापन


शुभम के पिता राजू लाल कपरिया आर्थिक कारणों से कक्षा आठ तक ही पढ़ सके लेकिन बच्चों की पढ़ाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह फेरी लगाकर घर-घर जाते हैं और बर्तन बेचते हैं। जाड़े के मौसम में बिजली घर के पास पुराने कपड़े, स्वेटर, जैकेट आदि की अस्थायी दुकान लगाते हैं। राजू लाल की चार बेटियां भी हैं। इनमें एक पुत्री एमए, दूसरी डायट से सीटी कर रही हैं। तीसरी पुत्री आईईआरटी से डिप्लोमा और चौथी पुत्री ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण है।
विज्ञापन


शुभम ने इस वर्ष शिवचरणदस कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा 84.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की जब कि 2017 में हाईस्कूल की परीक्षा 87 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। शिवम भविष्य में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में जाना चाहते हैं। शिवम के चयन में उनके स्कूल के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें कमला कांत शुक्ल ने भौतिक विज्ञान, ज्ञान प्रकाश सिंह सिंह ने रसायन विज्ञान, महेंद्र सिंह ने गणित, धर्मवीर सिंह ने हिंदी और प्रधानाचार्य लाल चंद पाठक ने अंग्रेजी विषय पढ़ाया। सोसाइटी के सचिव अमित खन्ना, अध्यक्ष राजीव खन्ना एवं प्रबंधक धीरज खन्ना ने छात्र एवं शिक्षकों को बधाई दी और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन का भी जेईई एडवांस में चयन
झूंसी के त्रिवेणी पुरम में रहने वाले चेतन पांडेय को भी जेईई एडवांस में चयन हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया 4136वीं रैंक मिली है। चेतन ने इसी साल महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से 93.4 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता विनोद कुमार पांडेय एलआईसी में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रिेटिव अफसर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed