{"_id":"601d54288ebc3e4a1f4e8da8","slug":"hawala-was-looted-from-the-employees-of-the-bullion-businessman-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला का था वराणसी के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से लूटा गया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला का था वराणसी के सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से लूटा गया पैसा
Fri, 05 Feb 2021 07:50 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
रुपये
प्रतापगढ़ के हथिगवां इलाके में करोड़ों की लूट के मामले में शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोखराज पुलिस के हत्थे चढ़े वराणसी के सराफा कारोबारी के चालक ने चार करोड़ से ज्यादा कैश लूटे जाने की बात कही और कुबूला की पैसा हवाला का है। हालांकि कथित वारदात में लूटी गई स्कार्पियो बरामद होने के बाद कोखराज कोतवाली में कारोबारी ने सिर्फ 40 लाख लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद एसपी अभिनंदन ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय की टीम को रिपोर्ट भेज दिया है।
एसपी अभिनंदन ने शुक्रवार को मीडिया के सामने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जनवरी की रात तीन बजे प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां के जहानाबाद इलाके में स्कार्पियों सवार लोगों के साथ करोड़ों की लूटपाट हो जाने की सूचना मिली थी। इस पर प्रतापगढ़ जिले के बार्डर पर पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया था।
भोर में कोखराज कोतवाली के धन्नी गांव के समीप लूटी गई स्कार्पियों बरामद हुई। बाद में पता चला कि स्कार्पियों वराणसी के बड़े सराफा कारोबारी ज्वाला सेठ की है। स्कार्पियों को उनका चालक आजमगढ़ निवासी हरिनाथ यादव अपने साथी चालक विनोद रावत के साथ लेकर दिल्ली जा रहा था। घटना के बाद कारोबारी भी कोखराज आए लेकिन उन्होंने गाड़ी से 40 लाख रूपये ही लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन
स्कार्पियों में रहे चालक हरिनाथ को तनिक भी चोट नहीं थी, जबकि उसका साथी विनोद लहूलुहान था। इस पर पुलिस ने हरिनाथ के साथ कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने बड़े भाई हरिओम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार कर ली। हरिनाथ से मिली जानकारी के बाद सीओ मंझनपुर केजी सिंह की अगुवाई में एक टीम हरिओम की गिरफ्तारी के लिए मुंबई जा रही थी, तभी पता चला कि मध्य प्रदेश के शिवली में इनोवा कार सवार तीन बदमाश पकड़े गए हैं।
उन्होंने प्रतापगढ़ में लूट करने की बात स्वीकारा। मध्य प्रदेश पुलिस ने हरिनाथ के भाई हरिओम व उसके साथी मुंबई निवासी सुनील वर्मा व ग्यास बाबू के कब्जे से एक करोड़ 74 लाख नकद, एक लाख 86 हजार के करीब आंशिक जले नोट व कुछ पूर्ण जले नोट बरामद कर लिया। जिले की पुलिस मध्य प्रदेश में पकड़े गए बदमाशों को साथ लाना चाहती थी, लेकिन वहां की पुलिस ने बदमाशों को देने से इंकार कर दिया।
एमपी पुलिस ने बदमाशों को वहीं पर जेल भेजा। इस पर यहां लौटी पुलिस ने शुक्रवार को घटना के मास्टर माइंड हरिनाथ यादव का चालान कर दिया। हरिनाथ की निशानदेही पर स्कार्पियों से 20 लाख नकद बरामद हुआ है। एसपी के मुताबिक अब तक की जांच में पैसा हवाला का होने की जानकारी मिली है। इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी गई है।