डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 50 वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान कहीं हवन हुआ तो कहीं हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ। सामाजिक दूरी के साथ कुछ उत्साही भाजपाइयों ने केक भी काटा। इस दौरान केक का वितरण करने के साथ ही तमाम स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को राशन भी वितरित किया गया।
स्टेनली रोड स्थित आरडी पैलेस गेस्ट हाउस में सांसद केशरी देवी पटेल, डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल की मौजूदगी में हवन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम की लंबी आयु की कामना की गई। हवन बाद सांसद केशरी ने कहा कि अथक परिश्रम एवं संगठन के प्रति निष्ठा के चलते डिप्टी सीएम ने प्रदेश ही नहीं देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में स्थान बनाया है। इस अवसर पर फल एवं भोजन के पैकेट और राशन सामग्री का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने साईं मंदिर के सामने केक काटकर गरीब बच्चों में उसे वितरित किया। इस दौरान 101 परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान गौरीश आहूजा, अजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर कीडगंज में भाजपा महानगर कार्यालय में डिप्टी सीएम का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप् में मनाया गया। यहां हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बाद केक काटा गया। राशन सामग्री भी जरूरतमंद लोगों में वितरित की गई। इस दौरान गिरि बाबा, बृजेश मिश्र, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, मनोज मिश्र, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे। भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी नेताओं के साथ सुंदरकांड का पाठ सामाजिक दूरी के साथ किया। यहां प्रसाद के रूप में चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जय सिंह पटेल, हरिदेव धुरिया, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, सुरेश शुक्ला, अनुज सिंह, पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।