{"_id":"5d603d638ebc3e014a687547","slug":"hariyani-s-company-will-take-used-edible-oil-allahabad-news-ald252921643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणी की कंपनी लेगी उपयोगकिया हुआ खाद्य तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणी की कंपनी लेगी उपयोगकिया हुआ खाद्य तेल
विज्ञापन
Hariyani's company will take used edible oil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, हवाइयों के लिए इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल को अब हरियाणा की कंपनी खरीद लेगी और बायोडीजल बनाएगी। इस संबंध में हरियाणा की कंपनी बायोड और जिला प्रशासन का समझौता हो गया है। सरकार की रीयूज्ड कूकिंग ऑयल योजना के तहत यह प्रक्रिया परवान चढ़ेगी। इसके तहत प्रशासन यह सर्वे करके बताएगा कि जिले में इस तरह के तेल की कितनी मात्रा है। शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वे तथा बार-बार खाद्य तेल के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा हुई।
खाद्य तेल के दोबारा इस्तेमाल पर कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। इसके विपरीत होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई, नमकीन निर्माताओं के यहां तेल को बार-बार गरम किया जाता है। लोगों को इसके हानि से बचाने के लिए रीयूज्ड कूकिंग ऑयल योजना शुरू की गई है। इसके तहत कंपनियां इस तेल का इस्तेमाल बायोडीजल बनाने में करेंगी। इसी के तहत यहां हरियाणा की कंपनी से समझौता हुआ है। कंपनी ने प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर का एक संकुल बनाया है। इन जिलों से तेल एकत्रित करके हरियाणा ले जाएगी और बायोडीजल का निर्माण करेगी।
एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग के अफसरों की बैठक में इसका प्रारूप तैयार किया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उपयोग किए गए तेल की मात्रा का सर्वे करेगा। आपूर्ति विभाग इसका सत्यापन करेगा। प्रशासन की ओर से होटल, बड़े रेस्टोरेंट आदि का आंकड़ा तैयार किया जाएगा। वहीं छोटी दुकानों से कंपनी स्वयं तेल एकत्र करेगी। अभिहित अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही सर्वे कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।