{"_id":"62ffc9de2fdcc74961149def","slug":"harassment-of-non-community-victim-wandering-with-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गैरसमुदाय के दबंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत लेकर भटक रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गैरसमुदाय के दबंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत लेकर भटक रही पीड़िता
Fri, 19 Aug 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:05 PM IST
सार
महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह घरों में काम करती है। उसका आरोप है कि 19 जुलाई को वह अपने घर पर थी। रात आठ बजे के करीब एक कार व एक बाइक से छह लोग आए और जबरन घर में घुस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही महिला अपराध के मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर यूपी सरकार से जवाब तलब किया है। आदेश तो गाजियाबाद के एक मामले में दिया गया है, लेकिन जिले में भी स्थिति ठीक नहीं है। नवाबगंज में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर महिला कई दिनों से भटक रही है लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह घरों में काम करती है। उसका आरोप है कि 19 जुलाई को वह अपने घर पर थी। रात आठ बजे के करीब एक कार व एक बाइक से छह लोग आए और जबरन घर में घुस गए। इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभोगी का कहना है कि घटना के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई और बाद में होश आने पर थाने पहुंचकर सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद से वह सीओ कार्यालय से लेकर तमाम अफसरों के कार्यालय में शिकायत दर्ज करा चुकी है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उसका यह भी कहना है कि कार्रवाई न होने से दरिंदगी करने वाले उसे धमका भी रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर नवाबगंज राकेश कुमार राय का कहना है कि आरोप फर्जी हैं। मामला अफसरों की भी जानकारी में है।
विज्ञापन