फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hapur lathi charge case: Judicial committee of High Court will hear the complaints of advocates on 16th

हापुड़ लाठीचार्ज मामला: अधिवक्ताओं की शिकायतों पर 16 को सुनवाई करेगी हाईकोर्ट की न्यायिक कमेटी

Thu, 14 Sep 2023 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टर (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हापुड़ की घटना के मामले में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में गठित कमेटी 16 सितंबर को बैठक करेगी।

विज्ञापन
Hapur lathi charge case: Judicial committee of High Court will hear the complaints of advocates on 16th
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित न्यायिक कमेटी 16 सितंबर को अधिवक्ताओं की शिकायतें सुनेगी। इस संबंध में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। कहा गया है कि कमेटी के समक्ष कोई भी पीड़ित अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टर (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हापुड़ की घटना के मामले में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में गठित कमेटी 16 सितंबर को बैठक करेगी। इसमें घटना से जुड़े अधिवक्ता या कोई भी पीड़ित, शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह बैठक हाईकोर्ट के कमेटी रूम में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कमेटी के सामने वर्चुअली भी बात रख सकते हैं। कमेटी वर्चुअली शिकायतें सुनने के लिए एक लिंक भी जारी करेगी, जिसे कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

न्यायिक कमेटी को मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए गठित करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई वाली कमेटी में दो अन्य न्यायाधीश के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और उसकी लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष और महाधिवक्ता को शामिल किया गया है। कमेटी 16 सितंबर को पहली बार सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed