फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Happy Christmas Day: The light of love-kindness lit up, Jesus born in the midnight cowshed

Happy Christmas Day : प्रेम-दया की ज्योति जली, आधी रात गोशाला में जन्मे यीशु

Sun, 25 Dec 2022 10:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 10:27 AM IST
सार

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए गिरजाघरों में घास-फूस और रूई से बनी गोशालाओं की झांकियों के बीच शनिवार की आधी रात प्रभु यीशु का जन्म हो गया। बाइबिल पाठ के साथ कैरल सिंगिंग के जरिए यीशु के आगमन पर सामूहिक आराधना की गई।

विज्ञापन
Happy Christmas Day: The light of love-kindness lit up, Jesus born in the midnight cowshed
यीशू मसीह के जन्मदिवस पर खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए गिरजाघरों में घास-फूस और रूई से बनी गोशालाओं की झांकियों के बीच शनिवार की आधी रात प्रभु यीशु का जन्म हो गया। बाइबिल पाठ के साथ कैरल सिंगिंग के जरिए यीशु के आगमन पर सामूहिक आराधना की गई। दया, करुणा, प्रेम के संदेशों को सुनाया गया। इसी के साथ क्रिसमस की खुशियां छा गईं। मानव कल्याण के लिए धरा पर प्रभु यीशु के आगमन के साथ ही आधी रात को लोग गिरजाघरों में उमड़ पड़े। गिरजाघरों से लेकर मसीही समुदाय में हर घर में प्रभु यीशु के आगमन की झांकियां और गोशालाएं सजाई गईं। गिरजाघरों में बाइबिल के पाठ के साथ ही बोन फायर और यीशु के मिस्सा बलिदान का संदेश दिया दिया।

विज्ञापन


आधी रात को मिडनाइट सर्विस के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव छा गया। कैरोल सांग पर मसीही झूमते-थिरकते रहे। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए सेंट जोसेफ कैथड्रल चर्च में सजी गोशाला के बीच प्रभु यीशु का जन्म हो गया। रात 11:30 बजे बजे मेन सेलिब्रेंट पादर लुइस मस्करेनस ने प्रभु यीशु केजन्मोत्सव पर प्रेम, दया, मानवता और जीवन के प्रकाश का संदेश दिया। इसके बाद बालक यीशु के आशीष से सबको नवाजा गया। इसके बाद फादर लुइस ने पल्ली पुरोहित हेरॉल्ड टारो, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मास्कारेनेस के साथ मिलकर मिस्सा बलिदान चढ़ाया।

विज्ञापन

रात 12 बजे तक तक चर्च में आराधना होती रही। इस दौरान कैरल सांग पर लोग झूमते रहे। महिलाएं, बच्चे  प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान चर्च में जीवन की ज्योति के रूप में कैंडल लाइट जलाकर प्रार्थना की गई। सीएनआई के लखनऊ डायोसिस में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाने के साथ ही रात 11:30 बजे मिडनाइट सर्विस की गई। जूनियर पादरी कमला सिंह ने बाइबिल का पाठ सुनाया।

ऑल सेंट्स कैथड्रल चर्च में पुरोहित विनीता यीशुबियस ने बाल रूप में यीशु के जन्म का संदेश दिया। आधी रात को सैकड़ों लोग आराधना में शामिल हुए और मिडनाइट सर्विस हुई। इसी तरह म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में लखनऊ डायोसिस के उपाध्यक्ष और पुरोहित प्रवीण मैसी ने रात करीब 11 बजे मिडनाइट सर्विस कराई। इस दौरान बोन फायर के बाद प्रेम, दया, करुणा का संदेश दिया गया।

इस चर्च में सैकड़ों की तादाद में मसीहियों ने दूरी बनाकर प्रार्थना में हिस्सा लिया।  फायर चौराहे के पास स्थित सेंट पॉल चर्च में पुरोहित सैमुएल पी लाल ने आधी रात को प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। मसीहियों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के जन्म की आराधना की। इसी तरह कटरा चर्च के अलावा होली ट्रिनिटी में फादर मनीष जैदी ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया।

बालक यीशु के जन्म के साथ गिरजाघरों में कैरल सिंगिंग की धूम
कटरा चर्च में शनिवार की रात बालक यीशु के जन्म के साथ ही मानवता-प्रेम की जीत के लिए विशेष आराधना की गई। रात 12 बजे मिडनाइट सर्विस के साथ ही पादरी मनीष जैदी ने जीवन की ज्योति के रूप में अवतरित हुए प्रभु यीशु से मानव को कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए आराधना की। इस दौरान बच्चों, महिलाओं ने चर्च परिसर में कैंडल के रूप में जीवन की ज्योति जलाई। कैरल सिंगिंग के साथ आराधना के गीत गूंजते रहे। लाल गिरजाघर चर्च में फादर अमिताभ रॉय ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। जमुना चर्च में भी यीशु के जन्म की भव्य झांकी सजाई गई और जन्मोत्सव मनाया गया।

क्रिसमस पर आज गिरजाघरों में होंगी सामूहिक प्रार्थनाएं, सेंट जोसेफ चर्च में तीन दिन का मेला
क्रिसमस पर्व पर रविवार की सुबह शहर के गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनाएं होंगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुरोहितों ने मसीही समुदाय के लोगों से समय से चर्चों में प्रवेश की अपील की है। सेंट जोसेफ चर्च में प्रार्थना के साथ ही तीन दिन का मेला लगेगा। इसके अलावा सीएनआई के लखनऊ डायोसिस और अन्य गिरजाघरों में प्रभु यीशु केजन्मोत्सव पर सुबह प्रार्थनाएं होंगी। पत्थर गिरजाघर चर्च पर भी मेला लगेगा। इस दौरान सेंटा क्लास के रूप में बच्चे और बड़े हर किसी का ध्यान खींचते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed