{"_id":"57aa434f4f1c1b8667ee577a","slug":"hanuman-temple-of-goddess-ganga-large-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हनुमान मंदिर में मां गंगा का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हनुमान मंदिर में मां गंगा का प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार की शाम मां गंगा ने प्रवेश किया। घंटा, घड़ियाल, शंखनाद और भक्तों के जयघोष से संगम क्षेत्र गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मोक्षदायिनी गंगा जी का अभिषेक पूजन कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
सुबह से ही लोग मां गंगा के मंदिर प्रवेश का क्षण देखने के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में गंगाजल के प्रवेश के बाद यह लगने लगा था कि मां गंगा इस बार बजरंगबली को स्नान कराकर ही वापसी करेंगी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देश पर मंदिर में गंगा स्त्रोत एवं सुंदरकांड का पाठ वेदपाठी बटुकों द्वारा किया जा रहा था। शाम 5बजकर 25 मिनट पर गंगा जी ने गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने विधिविधान से अभिषेक किया।
गंगा मइया की जय, बजरंगबली की जय के घोष के साथ आरती हुई। बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की गई। स्वामी आनंद गिरि के मुताबिक जब तक गंगा जल मंदिर परिसर में है तब तक गर्भगृह के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान हनुमान जी की लघु प्रतिमा का पूजन अर्चन होगा। ज्ञात हो कि बीते साल गंगा जी मंदिर के द्वार से लौट गई थी। महंत नरेंद्र गिरि ने मंदिर में गंगा जी के प्रवेश को देश और शहर के लिए शुभ बताया।