{"_id":"59e7a9a14f1c1b72548b7fe6","slug":"hanuman-ji-came-out-to-deliver-philosophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन देने निकले हनुमान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन देने निकले हनुमान जी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हनुमान
- फोटो : hanuman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती पर बुधवार को त्रिपौलिया स्थित बाल रूप हनुमान मंदिर से गाजेबाजे, पताका और आकर्षक झाकियों संग पवनपुत्र हनुमान जी नगर दर्शन को निकले। श्रीहनुमत मानस समिति की ओर से केपीपाठक की देखरेख में निकाली गई शोभायात्रा में हनुमत प्रतिमा ने अगुवाई की। इस दौरान गदाधारी हनुमान की विविध मुद्राएं भक्तों को लुभाती रहीं। कई स्कूलों के बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियां मुग्ध करती रहीं।
शोभायात्रा त्रिपौलिया मंदिर से आरंभ होकर जीरो रोड, चाहचंद, महाजनी टोला, घंटाघर, जवाहर स्क्वायर, चौक, भारती भवन, ऊंचा मंडी होते हुए मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते हनुमत विग्रह को रोककर आरती, पूजन किया गया। मंदिर में पंडित किशोर पाठक के आचार्यत्व में वेदपाठ, भजन, सुंदरकांड हुआ। भक्तों ने हनुमान लला की महिमा बखानी। मंदिर और शोभायात्रा में विभोर अग्रवाल, डा. ओम प्रकाश सेठ, राजू अग्रवाल, बिज्जी पाठक, धर्मेंद्र पाठक, सुधीर अग्निहोत्री, मोहन जी टंडन, रामजी मालवीय, श्रीभगवान अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं हनुमत जयंती महोत्सव समिति की ओर से सलोरी स्थित गंगेश्वर नाथ शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो कैलाशपुरी, गोविंदपुर अपट्रान चौराहा होते हुए महावीर पुरी कालोनी पहुंची। वहां भंडारा हुआ। इस अवसर राम शिरोमणि तिवारी, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कटरा रामलीला कमेटी की ओर से भारद्वाज आश्रम परिसर से हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ध्वजा पताका, बैंडबाजा के बीच हनुमान जी की प्रतिमा थी। शोभायात्रा कर्नलगंज चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, नेतराम चौराह, लक्ष्मी चौराहा से उसी रास्ते से होते हुए कटरा रामलीला परेड मैदान, रामवाटिका पहुंचकर पूरी हुई। शोभायात्रा में अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल, शंकर लाल चौरसिया, मयंक अग्रवाल, विनोद केसरवानी, अश्वनी केसरवानी, राकेश चौरसिया, विनोद गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया आदि शामिल रहे।
हनुमत सेवा समिति की ओर से भगवत चौराहा बेनीगंज से शोभायात्रा निकाली गई।
दारागंज स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ पवनपुत्र की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हाथी, घोड़ा ऊंट के साथ एक दर्जन लीला झांकियां शामिल हुईं। काली नृत्य, हनुमान नृत्य, राधा-कृष्ण एवं रामदरबार की झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया। निराला चौराहा पर आरती उतारी गई। पूरे रास्ते जगह-जगह फूलों की बारिश भक्तों की ओर से की गई और प्रसाद वितरण हुआ। शुरूआत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, अनामिका चौधरी द्वारा पूजा अर्चना से हुई। शोभायात्रा में संयोजक रवि कुमार, राजेंद्र यादव, अरविंद, ओमप्रकाश चौधरी, मुन्ना गुप्ता, राजेश शर्मा, सुनील निषाद, शरद श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, उत्पल्ल निषाद, रोहित यादव आदि शामिल थे।
स्मार्त धर्मावलम्बिनी सभा की ओर से रामबाग हनुमान मंदिर से विप्र रूप हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होकर हर्षवर्धन चौराहा, फोर्ट चौराहा, संगम तट पहुंचकर यात्रा पूरी हुई। आरंभ में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने विप्र रूप हनुमान जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कराकर शोभायात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भक्त हनुमान जी ने विप्र रुप में ही भगवान राम के दर्शन किए थे। महामंत्री ओंकार नाथ त्रिपाठी ने संचालन किया। इस अवसर पर हनुमान पांडेय, एसके पांडे, गोपाल कृष्ण, सत्यम प्रभा, डा. नीलिमा मिश्रा, भरत लाल, दिलीप कुमार सिंह, राजू दुबे आदि उपस्थित थे।