फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hanging for the poor and asking for justice for daughter

दरिंदगी करने वालों को फांसी और बेटी के लिए मांगा इंसाफ

Tue, 03 Dec 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hanging for the poor and asking for justice for daughter
प्रयागराज। हैदराबाद कांड के विरोध में सोमवार को संगमनगरी की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान बेटियों की सुरक्षा के लिए लोगों ने आवाज उठाई।
विज्ञापन

वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति एवं वेटरंस इंडिया के तत्वावधान में हैदराबाद कांड से आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों के परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया।इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। दरिंदों को फांसी दो.... बेटी को इंसाफ दो... जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस प्रदर्शन में रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, जेबी राय, अनिल कुमार त्रिपाठी, भावना त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, कनकलता, किरण, एसपी पटेल, जेबी राय, वीके पांडेय, विनय समेत तमाम लोग शामिल थे। राजापुर में प्रगतिशील समाज पार्टी की बैठक में हैदराबाद कांड के अलावा झारखंड में आदिवासी बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा मिश्रा, कविता तिवारी, उर्मिला मौर्या, राम बहादुर, सत्येंद्र बहादुर, कमलेश यादव समेत अन्य लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की बैठक के बाद हैदराबाद की घटना के विरोध में कैंड मार्च निकाला गया। इसमें जिलाध्यक्ष शिव बरन सिंह यादव, अमर सोनी, शशांक मिश्रा, अविनाश चौधरी, शिव मिलन यादव, दीपचंद्र, राहुल भारती, दीपक, सुनील समेत कई नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed