फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Handia-Jhunsi road will be built after four lane, proposal has been sent

प्रयागराज : हंडिया-झूंसी मार्ग फोर लेन होने के बाद बनेगा कांवड़ पथ, भेजा जा चुका है प्रस्ताव

Sun, 02 Jul 2023 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

दो दिन बाद सावन शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा के लिए वाराणसी मार्ग को एक तरफ से बंद कर दिया जाएगा। यानि, आना और जाना दोनों एक ही लेन से होगा। ऐसे में इस साल भी सावन के दौरान जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Handia-Jhunsi road will be built after four lane, proposal has been sent
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ियों के लिए अलग पथ में अभी कई बाधाएं हैं। इसका प्रस्ताव तो शासन को भेजा जा चुका है लेकिन हंडिया से झूंसी के बीच बन रहे फोन लेन सड़क के बनने तक इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दो दिन बाद सावन शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा के लिए वाराणसी मार्ग को एक तरफ से बंद कर दिया जाएगा। यानि, आना और जाना दोनों एक ही लेन से होगा। ऐसे में इस साल भी सावन के दौरान जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ेगा। मुश्किल यह कि मलमास की वजह से इस बार 59 दिन का सावन पड़ रहा है और इस दौरान एक लेन बंद रहेगी।
विज्ञापन


इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अलग कांवड़ पथ बनाने का निर्णय लिया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर जनवरी में ही प्रस्ताव तैयार किया गया था। 3.73 मीटर चौड़े कांवड़ मार्ग के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री की भी मंजूरी मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमाशंकर यादव का कहना है प्रस्ताव शासन को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के अनुसार कांवड़ पथ के लिए अलग से कोई जमीन नहीं ली जाएगी। सड़क के किनारे बने सर्विस लेन एवं फुटपाथ को ही कांवर पथ में तब्दील किया जाएगा। चूंकि हंडिया से झूंसी के बीच फोर लेन सड़क बन रही है। इसमें सर्विस लेन का भी प्रावधान किया गया है। रास्ते में आने वाले हनुमानगंज, सैदाबाद आदि बाजार में फुटपाथ का इस्तेमाल कांवड़ पथ के लिए किया जाएगा।

अफसरों का कहना है कि झूंसी से हंडिया के बीच फोर लेन बनने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए शासन के आदेश का इंतजार करना होगा। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अगले वर्ष सावन से पहले कांवड़ पथ का निर्माण कराने का लक्ष्य है।

किस मद में मिलेगा बजट तय नहीं
लोक निर्माण विभाग की ओर से कांवड़ पथ का प्रस्ताव तो तैयार कर लिया गया है लेकिन बजट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसे महाकुंभ के कार्य में शामिल नहीं किया गया है। एक अफसर ने बताया कि माघ मेला या इसके लिए अगल से बजट स्वीकृत कराने की योजना है।

प्रयागराज से काशी के बीच कांवड़ पथ हर हाल में बनेगा। प्रस्ताव मिल चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। बजट की कोई समस्या नहीं होगी। - केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed