फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian Railway Irctc News in Hindi hamsafar and jaipur express to be scheduled today prayagraj news allahabad

Irctc News in Hindi: 174 दिन के बाद आज शुरू होगी वंदे भारत, हमसफर, जयपुर एक्सप्रेस

Sat, 12 Sep 2020 07:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Irctc News in Hindi hamsafar and jaipur express to be scheduled today prayagraj news allahabad
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस आदि का संचालन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। शनिवार को पहले दिन ही इन तीनों ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। शुक्रवार की शाम सात बजे वंदे भारत में प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चेयरकार श्रेणी में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 45 पर पहुंच गया तो दिल्ली हमसफर के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 90 तक पहुंच गई। हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में भी 500 से ज्यादा बर्थ भर गईं। इसमें अब नाम मात्र की ही बर्थ अब उपलब्ध है।
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार को हमसफर के थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची होने की संभावना रेलवे अफसरों ने व्यक्त की है। उधर, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस के भी स्लीपर में शनिवार को प्रतीक्षा सूची है। यही हाल बुंदेलखंड एक्सप्रेस और चौरीचौरा एक्सप्रेस का भी है। इन दोनों ही ट्रेनों का संचालन रविवार 13 सितंबर से शुरू होना है। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई के लिए गंगा कावेरी एक्सप्रेस मंगलवार 15 सितंबर से शुरू होगी। गंगा कावेरी में बुकिंग शुरू होने के बाद 20 अक्तूबर तक स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची हो गई है ।
विज्ञापन


बता दें कि रेल प्रशासन के नए शेड्यूल के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन के रास्ते नौ जोड़ी ट्रेनें संचालित की जाएंगी। जबकि अनलॉक होने के बाद से यहां से कुल 22 जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से गुजर रही थीं। इसमें चार जोड़ी ट्रेनें यहां से थ्रू पास गुजर रही हैं, जबकि 18 जोड़ी का यहां ठहराव है। शनिवार को वंदे भारत, हमसफर का संचालन प्लेटफार्म नंबर छह से एवं प्रयागराज-जयुपर का संचालन प्लेटफार्म नंबर एक से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटीसाइड से प्रवेश, सिविल लाइंस साइड से होगी निकासी
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन से शुरू होने वाली नई स्पेशल ट्रेनों में जिन यात्रियों को सफर करना है, उन्हें रेलवे द्वारा शनिवार को सिटी साइड से ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि जंक्शन से बाहर आने वाले यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से निकाला जाएगा। अनलॉक होने के बाद से यह व्यवस्था लागू है जो आगे भी लागू रहेगी। इस दौरान प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed