{"_id":"63c85e1b75b77121083d53ce","slug":"gyanvapi-case-hearing-will-be-held-again-today-on-the-demand-for-carbon-dating-2023-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case : कार्बन डेटिंग कराने की मांग पर आज फिर होगी सुनवाई, अदालत ने एएसआई से मांगा है जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case : कार्बन डेटिंग कराने की मांग पर आज फिर होगी सुनवाई, अदालत ने एएसआई से मांगा है जवाब
Thu, 19 Jan 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:13 AM IST
विज्ञापन
allahabad high court
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर से बरामद हुए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने के मामले में बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कथित शिवलिंग में बिना किसी छेड़छाड़ के डेटिंग तय करने के लिए कोई दूसरे तरीके पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
कोर्ट ने पूछा था कि क्या ऐसी कोई विधि है, जिससे कथित शिवलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी डेटिंग की जा सके। इस पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जवाब दिया था कि उसके पास ऐसी विधियां हैं जो शिवलिंग को नुकसान पहुंचाए बिना कार्बन डेटिंग कर सकती हैं। इसके लिए निजी एजेंसियों से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन