{"_id":"6a6a059a52854f633c0f7e56","slug":"guru-purnima-celebrated-with-reverence-and-enthusiasm-at-patanjali-nursery-school-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पंतजलि नर्सरी स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पंतजलि नर्सरी स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
Wed, 29 Jul 2026 07:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:22 PM IST
सार
पंतजलि नर्सरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 'गुरु वंदन' से की।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के मौके पर गंगा गुरुकुलम स्कूल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंतजलि नर्सरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 'गुरु वंदन' से की। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित एक जीवंत झाँकी प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान का सुंदर एवं प्रभावशाली चित्रण किया।
विज्ञापन
केजी और प्रेप के विद्यार्थियों ने 'गुरु महिमा' गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। केजी के बच्चों ने 'आओ गुरु के द्वार' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात दो नन्हें विद्यार्थियों द्वारा 'गुरु आमंत्रण' गीत प्रस्तुत किया गया। प्रेप के विद्यार्थियों ने 'गुरु को नमन' नृत्य के माध्यम से गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का आग्रह किया। विद्यालय की निदेशिका रेखा वैद गुप्ता ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव जी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन