फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gun shoot on two boys

दो युवकों पर फायरिंग में अज्ञात पर केस, हमलावरों का सुराग नहीं

Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
gun shoot on two boys
प्रयागराज। अल्लापुर स्थित संजय नगर में दो युवकों पर फायरिंग के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस दूसरे दिन भी हमलावरों का सुराग नहीं हासिल कर सकी। उधर, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

अल्लापुर के संजय नगर में शनिवार रात 10.30 बजे के करीब एलनगंज निवासी सुधीर पाल व संजय नगर निवासी सागर को गोली मार दी गई थी। पुलिस की पूछताछ में दोनों घायलों ने बताया कि वह मोहल्ले में खड़े थे, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की और फिर वहां से भाग निकले। देर रात सुधीर की पत्नी पिंकी पाल की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया। उधर, पुलिस तलाश में जुटी रही लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल के साथ ही आसपास के मोहल्लों में भी पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमले में एक नामजद
प्रयागराज। जार्जटाउन में ही शनिवार रात अल्लापुर निवासी अमित पर जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, अमित की ओर से तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि वह रात में घर जा रहा था। तभी कुंदन गेस्ट हाउस के पास ढररिया निवासी जवाहर व चार अन्य ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर तमंचा निकाल लिया लेकिन फायर मिस होने से वह बच गया। जिसके बाद तमंचे की मुठिया से चेहरे पर वार किया जिसमें उसकी नाक पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed