फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guava orchards will be given a boost

खुशरोबाग का निरीक्ष्ण

Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Guava orchards will be given a boost
प्रयागराज। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान श्रीराम चौहान ने बृहस्पतिवार को औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरूद की नर्सरी तथा नई प्रजातियों को विकसित किए जाने के लिए हो रहे अनुसंधान कार्यों को देखा। इस दौरान मंत्री ने अमरूद के बागों को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य उद्यान विशेषज्ञ कृष्ण मोहन चौधरी ने अमरूद तथा अन्य फलों की नई प्रजातियों के बारे में बताया। सेबिया प्रजाति पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ ने बताया कि इसका रंग सेब की तरह लाल होता है तथा इसमें खुशबू भी होती है। इसकी बहुत अधिक मांग है। इसलिए इसी प्रजाति के अधिक पौधे तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा इलाहाबाद सफेदा, स्वेता, ललित, लखनऊ-49, सुर्खा आदि प्रजातियों के पौधे तैयार किए जाते हैं। मुख्य उद्यान अधीक्षक ने बताया कि आम की आम्रपाली, दशहरी, लंगड़ा, चौसा के अलावा नीबू, बेल, कटहल आदि के पौधे तैयार किए जाते हैं। मंत्री ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया। प्रभारी विजय किशोर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 100 युवकों-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रतिभागियों ने स्वयं का रोजगार भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने माली का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उपनिदेशक उद्यान विनीत कुमार, राम सिंह यादव, सुरेंद्र राम भास्कर, श्याम सिंह, बच्चा सिंह, रीना तिवारी, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed