{"_id":"5f0cb2278ebc3e6358219f38","slug":"guard-of-all-vip-trains-will-be-guarded-every-moment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वीआईपी ट्रेनों के यात्रियों पर हर पल रहेगी गार्ड की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वीआईपी ट्रेनों के यात्रियों पर हर पल रहेगी गार्ड की निगाह
Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को अब सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। खास बात यह कि सभी ट्रेनें रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम से लैस की जाएंगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे से यह व्यवस्था करने को कहा है। ऐसा होने पर चलती ट्रेन के सभी कोचों में क्या हो रहा है उसकी पल-पल की जानकारी ट्रेन के गार्ड को मिलती रहेगी।
वर्तमान समय देश में कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनकी रियल टाइम ऑन बोर्ड मॉनीटरिंग नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मई 2018 में शुरू की गई हमसफर एक्सप्रेस में ही रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित है। हमसफर ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग गार्ड द्वारा की जाती है।
यानी की गार्ड की निगाह में ट्रेन के सभी कोच में होने वाली गतिविधियां हर समय देखी जा सकती है। जबकि देश में चल रही कुछ अन्य ट्रेनें जिसमें कैमरे लगे हैं, उसमें ट्रेन रवानगी के दौरान क्या हो रहा है, वह रिकार्ड तो होता है, लेकिन चलती ट्रेन में क्या हो रहा है वह लाइव नहीं देखा जा सकता। ऐसे में अगर कहीं कुछ वारदात, चोरी आदि की घटना होती है तो ट्रेन के गंतव्य स्टेशन पहुंचने के बाद उसके कैमरे की रिकार्डिंग से ही बाद में फुटेज देखी जा सकती है।
विज्ञापन
एनसीआर की हमसफर में की गई व्यवस्था को रेलवे बोर्ड ने पिछले वर्ष के 20 अच्छे कार्य में शामिल भी किया है। अब यही व्यवस्था उन सभी ट्रेनों में की जाएगी जो वर्तमान समय सीसीटीवी कैमरे से लैस है।
एनसीआर प्रशासन भी आने वाले समय में प्रयागराज एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी, श्रमशक्ति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम से लैस करेगा। सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पिछले वर्ष के जो 20 अच्छे कार्य चिह्नित किए हैं उसमें प्रयागराज-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस के रियल टाइम ऑन बोर्ड सीसीटीवी मॉनीटरिंग सिस्टम की व्यवस्था सभी प्रमुख ट्रेनों में जोनल रेलवे से करने को कही है।