फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST team raids six branches of the same coaching institute

Prayagraj News: संपादित.. एक ही कोचिंग की छह शाखाओं में जीएसटी टीम का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
GST team raids six branches of the same coaching institute
प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को एक ही कोचिंग की छह अलग शाखाओं पर एक साथ छापा मारा। सिविल लाइंस आदि स्थानों पर हुई इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। इस दौरान सभी छह स्थानों पर जीएसटी चोरी पकड़ी गई। पूरे आंकड़े आने के बाद विभागीय टीम द्वारा अब संबंधित कोचिंग संचालक पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों को शिकायत मिली थी कि एक कोचिंग संचालक द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद डीसी अरुणेश यादव के नेतृत्व में छह टीमों का गठन हुआ। सभी टीम ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान जीएसटी से जुड़ी अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान पाया गया कि कोचिंग संचालक द्वारा वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या कम दिखाई गई है। ताकि, उसे टैक्स कम देना पड़े। इस दौरान वहां कंप्यूटर एवं तमाम फाइलों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि सभी छह स्थानों की रिपोर्ट आने के बाद ही कोचिंग संचालक पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में डीसी संजीव कुमार, एसी अभय, फिरोज अली, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed