फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Group housing , layout plans are not credited to the amount voted

ग्रुप हाउसिंग, लेआउट प्लान स्वीकृत कराया पर नहीं जमा कर रहे रकम

Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Group housing , layout plans are not credited to the amount voted
money
शहर के कई बिल्डर एवं कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने ग्रुप हाउसिंग एवं प्लाटिंग के लिए जमीन का लेआउट प्लान स्वीकृत कराया, लेकिन इसके एवज में निर्धारित रकम एडीए में नहीं जमा कर रहे हैं। जलालपुर, अरैल, झूंसी, कादिलपुर, पीपलगांव, सुलेम सराय आदि में लेआउट प्लान और ग्रुप हाउसिंग स्वीकृत कराने वालों पर एडीए का 17.78 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इसे लेकर एडीए उपाध्यक्ष (वीसी) सख्त हो गए हैं। उनके आदेश पर ऐसे बकाएदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। पिछले दिनों दो बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई हुई तो एक ने तत्काल रकम जमा की जबकि दूसरे ने रकम जमा करने के लिए सप्ताहभर का समय मांगा है।
विज्ञापन


एडीए ने स्वीकृत लेआउट प्लान और ग्रुप हाउसिंग के मानचित्रों पर देय धनराशि को किश्तों में अदा करने की सुविधा प्रदान की है, लेकिन एडीए की इस सुविधा का दुरुपयोग कर रही हैं। वीसी देवेंद्र कुमार पांडेय ने पिछले दिनों इसकी जांच कराई तो कई प्रकरण ऐसे मिले, जिनमें किश्तें अदा करने की समय सीमा भी खत्म हो गई है। जांच में पता चला कि अरैल में एके बंसल, वंदना बंसल ने ग्रुप हाउसिंग का मानचित्र स्वीकृत कराया, लेकिन बकाया एक करोड़ 28 लाख 65 हजार 754 रुपये अब तक नहीं जमा किए, जबकि यह रकम 30 अप्रैल तक ही जमा कर दी जानी थी। इसी तरह न्यू विल्डबेल प्राइवेट लिमिटेड के भरेठा स्थित ग्रुप हाउसिंग के स्वीकृत मानचित्र पर तीन करोड़ 16 लाख 32 हजार 401 रुपये बकाया है।
विज्ञापन


इसके साथ जलालपुर घोषी में मयंक जायसवाल के स्वीकृत लेआउट प्लान पर 72 लाख 71 हजार 525 रुपये, गोल्डन सहकारी आवास समिति के झूंसी में स्वीकृत लेआउट प्लान पर 91 लाख 53 हजार 990 रुपये, यहीं अजय सिंह एवं अन्य ने लेआउट प्लान के एवज में 91 लाख 10 हजार 227 रुपये, जलालपुर में मंयक जायसवाल द्वारा स्वीकृत लेआउट प्लान पर दो करोड़ 88 लाख 57 हजार 152 रुपये, पीपल गांव में सैनिक वेलफेयर के लेआउट प्लान पर दो करोड़ पांच लाख 73 हजार 777 रुपये और सुलेम सराय में शेरवानी इंडस्ट्रीज के लेआउट प्लान पर पांच करोड़ 49 लाख 62 हजार 544 रुपये बकाया है। उपाध्यक्ष ने समय से किश्त जमा करने और जिन मामलों में समयावधि खत्म हो चुकी है, उनके निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराने का फरमान जारी किया, ताकि बकाया धनराशि जमा हो सके। इसके बाद एक लेआउट प्लान पर रकम जमा हो गई जबकि  एके बंसल ने बकाया रकम जमा करने के लिए सप्ताहभर का समय मांगा था। उपाध्यक्ष का कहना है कि बकाएदारों से वसूली के लिए सख्ती की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed