फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grandson had killed Nana in the greed of buried money

प्रयागराज : गड़े धन के लालच में नाती ने की थी नाना की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

घटना छापर हरदौन गांव में 19 जुलाई की रात हुई थी। यहां झाड़फूंक करने वाले भागीरथी की हत्या कर दी गई थी। एसओजी यमुनापार टीम ने प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Grandson had killed Nana in the greed of buried money
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरांव में 65 वर्षीय भागीरथी पाल की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि रिश्ते में नाती लगने वाले बालकृष्ण पाल उर्फ लाला ने जेवरात से भरा कलश चुराने की लालच में  उसकी ही हत्या कर दी थी। उसे एक सहयोगी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



घटना छापर हरदौन गांव में 19 जुलाई की रात हुई थी। यहां झाड़फूंक करने वाले भागीरथी की हत्या कर दी गई थी। एसओजी यमुनापार टीम ने प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बालकृष्ण पाल निवासी गड़िया, मुरलीपुर और नंद गोपाल सोनी निवासी लखापुर पैतिहा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बालकृष्ण ने बताया कि मृतक रिश्ते में उसका नाना लगता था। घर आने जाने के कारण उसे मालूम था कि वह मंगलवार को झाड़फूंक करता है और इससे अच्छी खासी रकम आती है। 
विज्ञापन



क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा थी कि मृतक के घर में एक कलश है, जो जेवरात से भरा है और उसे जमीन में दबाकर रखा है। इसी के लालच में वह अपने साथी संग घटना वाली रात भागीरथी के घर चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान नींद खुल जाने पर हल के फल व डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



28 हजार नकदी व जेवर भी लूट लिए थे। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 13500 रुपये, सफेद धातु के सिक्के, गहने व बाइक बरामद की गई है। बालकृष्ण सब्जी विक्रेता है जबकि नंदगोपाल टेंट व्यवसायी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed