फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gram Panchayat Election: Challenge of reserving Barethi in Prayagraj Gram Panchayat for Scheduled Castes

ग्राम पंचायत चुनाव : बरेठी ग्राम पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने को चुनौती

Thu, 25 Mar 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Election: Challenge of reserving Barethi in Prayagraj Gram Panchayat for Scheduled Castes
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala
प्रयागराज के  बरेठी ग्राम पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। आरोप है कि चुनाव में आबादी व  चक्रानुक्रम से आरक्षण नहीं दिया गया है। याची राजेश कुमार सिंह के अधिवक्ता कमल सिंह यादव का कहना है कि ग्राम पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 70 फीसदी है। 15 फीसदी अनुसूचित जाति व 15 फीसदी सामान्य वर्ग की आबादी है।
विज्ञापन


पिछले चार बार सीट पर सामान्य का चुनाव हुआ और पांचवी बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया था।अब यह सीट चक्रानुक्रम से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होनी चाहिए। तीन मार्च 21की सूची में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद फिर से 20 मार्च को जारी सूची में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है।जो आरक्षण नियमावली व संविधान के उपबंधों का खुला उल्लंघन है।इसमें चक्रानुक्रम से आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया है।याचिका में तीनमार्च को जारी सूची को प्रभावी करने तथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण खत्म करने की मांग की गई है।याचिका की शीघ्र सुनवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed