{"_id":"5e7a40df8ebc3e72b32cf115","slug":"graduation-exams-postponed-till-5-april-in-au-city-news-ald2718136100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में पांच तक स्नातक की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में पांच तक स्नातक की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की स्नातक की परीक्षाएं पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, पीजी की परीक्षाओं को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालय खुलने के बाद इस मुद्दे पर अलग से निर्णय लिया जाएगा।
कोरोना वायरस के मद्देनजर इविवि प्रशासन ने सबसे पहले 21 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित की थीं। इसके बाद 31 मार्च तक की स्नातक की सभी वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं और अब पांच अप्रैल तक प्रस्तावित स्नातक की सभी परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार छह अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी।
इसी तरह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीजी परीक्षाओं को भी फिर से निर्धारित किया जाएगा। हालांकि पीजी की परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, पीजी के कई पाठ्यक्रम अभी पूरे नहीं हुए हैं। बीच में होली की छुट्टी और तमाम कारणों से कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से नहीं किया जा सका। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय खुलने के बाद सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इसके बाद ही पीजी की परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के बारे में जानकारी के लिए इविवि की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।