फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP Think Tank Govindacharya to study the impact of globalization, the desalination campaign of Ganga Yatra Prayagraj Allahabad

Prayagraj News: गंगा यात्रा पर निकले गोविंदाचार्य, 15 को पहुंचेंगे प्रयागराज

Fri, 11 Sep 2020 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
BJP Think Tank Govindacharya to study the impact of globalization, the desalination campaign of Ganga Yatra Prayagraj Allahabad
केएन गोविंदाचार्य (फाइल)
भाजपा के थिंक टैंक रहे विचारक केएन गोविंदचार्य अब गंगा यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में वह 15 सितंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे और 17 तक रहेंगे। गोविंदाचार्य इस दौरान विचार गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्वीकरण के प्रभाव, गंगा के निर्मलीकरण की वास्तविक स्थिति आदि पर चर्चा करेंगे। गोविंदाचार्य वर्ष 2000 से ही अध्ययन के अवकाश पर रहे। यह अवधि पूरी करने के बाद ऋषिकेश से गंगासागर तक उन्होंने एक सितंबर से गंगा यात्रा शुरू की।
विज्ञापन


प्रयागराज में संयोजक बनाए गए सीएमपी डिग्री कालेज के डॉ.प्रमोद शर्मा ने बताया कि गोविंदाचार्य वैश्वीकरण के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक प्रभाव पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल से लेकर अब तक गंगा की स्थिति में कितना और किस तरह का परिवर्तन हुआ है इस पर भी चर्चा करेंगे। डॉ.प्रमोद ने बताया कि प्रयागराज में तीन दिनी प्रवास के दौरान वह इन विषयों पर अध्ययन करने वाले प्रमुख लोगों से मिलेंगे और उनकी राय जानेंगे। फिर 18 को मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed